गाजीपुर : त्योहार स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक कई तारीखों में सीटें उपलब्ध, गाजीपुर-पुणे ट्रेन में भी खाली हैं बर्थ, रेलवे ने जारी की खाली सीटों की सूची





गाजीपुर। दीपावली और छठ पर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से चलाई जा रही त्योहार विशेष ट्रेनों में अभी कई तारीखों पर बर्थ उपलब्ध हैं। पूर्वाेत्तर रेलवे ने 9 नवंबर की शाम की स्थिति के अनुसार 30 नवंबर 2026 तक विभिन्न विशेष ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का विवरण जारी किया है। इसमें गाजीपुर सिटी से पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए भी राहत की खबर है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गाजीपुर सिटी से चलने वाली 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर (पुणे) त्योहार विशेष ट्रेन में 26 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी की 111 और शयनयान श्रेणी की 88 बर्थ उपलब्ध हैं। वहीं 29 नवंबर को इसी ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी की दो और शयनयान श्रेणी की 17 बर्थ खाली हैं। इसके अलावा गोरखपुर से चलने वाली 05101 गोरखपुर-शकूर बस्ती ट्रेन में 15 नवंबर को प्रथम, द्वितीय और तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में क्रमशः 7, 40 और 41 बर्थ उपलब्ध हैं। 29 नवंबर को इन श्रेणियों में क्रमशः 15, 37 और 362 बर्थ खाली हैं। गोरखपुर-जोधपुर त्योहार विशेष ट्रेन में 13 नवंबर को द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी की 7, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी की 13 और शयनयान श्रेणी की 70 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर-सियालदह ट्रेन में 11 नवंबर को द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी की 19 और शयनयान श्रेणी की 13 बर्थ, जबकि 13 नवंबर को क्रमशः 99 और 296 बर्थ उपलब्ध हैं। इसी क्रम में गोरखपुर-डिब्रूगढ़ ट्रेन में 12 नवंबर को द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी की 129 और शयनयान श्रेणी की 321 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर-आसनसोल ट्रेन में 14, 21 और 28 नवंबर को भी विभिन्न श्रेणियों में पर्याप्त सीटें खाली हैं। वहीं बनारस-कोलकाता ट्रेन में 10 नवंबर को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी की 702 तथा 24 नवंबर को 917 बर्थ उपलब्ध बताई गई हैं। रेलवे के अनुसार मऊ-जोधपुर ट्रेन में 24 नवंबर को द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी की 12 बर्थ, छपरा-अमृतसर ट्रेन में 10 नवंबर को शयनयान श्रेणी की 146 बर्थ तथा गोरखपुर-नारंगी ट्रेन में नवंबर की अलग-अलग तारीखों पर तृतीय वातानुकूलित श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उपलब्धता के अनुसार समय रहते अपनी बर्थ आरक्षित कराकर त्योहारों के बाद आरामदायक यात्रा का लाभ उठाएं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : डाला छठ के बाद मुंबई व पुणे तक के यात्रियों को मिलेगी राहत, गाजीपुर-पुणे समेत तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया गया दो-दो फेरा
गाजीपुर : छठ पर्व पर मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद के बीच चली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, गाजीपुर सिटी और औड़िहार में भी होगा ठहराव >>