सैदपुर : गैबीपुर में 5वीं जिला स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप का होगा आयोजन, 100 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम





सैदपुर। जिला क्वान की डो एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को 5वीं जिला स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी एवं छात्रावास को लगातार पांचवीं बार प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न खेल अकादमियों और शिक्षण संस्थानों के 100 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में मेजबान गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी, बाल योद्धा मार्शल आर्ट एकेडमी सैदपुर, ग्लोइंग स्टार स्पोर्ट्स एकेडमी गाजीपुर, एके नेशनल इंका औड़िहार, जमानियां आदि की टीमें हिस्सा लेंगी। एसोसिएशन के सचिव विशाल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से दिसंबर में वाराणसी में प्रस्तावित पांचवीं राज्य स्तरीय क्वान की डो चैंपियनशिप के लिए गाजीपुर की टीम का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। रेफरी चेयरमैन खुशी मोदनवाल ने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजीपुर एवं वाराणसी के अनुभवी तकनीकी अधिकारियों और रेफरियों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए तकनीकी और निर्णायक समितियों का भी गठन किया गया है। आयोजकों ने जिले के खेल प्रेमियों और खेल संगठनों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
वाराणसी : डाला छठ के बाद मुंबई व पुणे तक के यात्रियों को मिलेगी राहत, गाजीपुर-पुणे समेत तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया गया दो-दो फेरा >>