गाजीपुर : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में संगठन मजबूती पर जोर

गाजीपुर। भाजपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने क्रमवार अपना परिचय दिया। साथ ही आपसी समन्वय, सहयोग और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर अरविंद प्रजापति, शशिकांत शर्मा, गुड्डू राजभर, विशाल चौरसिया, राजेश कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, चंद्रिका शर्मा, राकेश सिंह यादव आदि रहे।

