रेवतीपुर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व धमकी देने के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

रेवतीपुर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तिलवां मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम दीपक यादव निवासी जगदीशपुर, जमानियां बताया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ युवती ने आरोप लगाया था कि उसने शादी का झांसा देकर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने की बात आने पर वह अपने वादे से मुकर गया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा।

