देवकली : गोवर्धन पूजा और भैया दूज का पर्व हर्षाेल्लास के साथ संपन्न, सुरक्षा को लेकर भ्रमण करती रही पुलिस





देवकली। क्षेत्र में गोवर्धन पूजा और भैया दूज का पर्व आसपास के ग्रामीण इलाकों में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर गांवों में विशेष चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने परंपरागत तरीके से त्योहार मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामपुर मांझा थानाध्यक्ष लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सतर्कता के चलते क्षेत्र में कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गहमर : गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक-खलासी घायल, काटी गई 33 हजार वोल्टेज तार की बिजली
गाजीपुर : भैयादूज की रात में 3 बहनों के इकलौते भाई की हत्या, जुआ खेलने के दौरान विवाद में प्रधान द्वारा चलाई गोली से युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर >>