गहमर : गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक-खलासी घायल, काटी गई 33 हजार वोल्टेज तार की बिजली





गहमर। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर मंगलवार की भोर करीब तीन बजे गिट्टी लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं। ट्रेलर के पलटने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सड़क के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की आपूर्ति बंद कर दी। इसके चलते गांव में भोर से ही बिजली गुल रही। मिर्जापुर से गिट्टी लादकर बिहार के बक्सर जा रहा ट्रेलर गांव में योगेश्वर सिंह ग्राउंड के सामने ताड़ीघाट-बारा मार्ग संख्या 124सी पर पहुंचा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और खलासी को हल्की चोटें आईं। ट्रेलर के बिजली लाइन के नीचे पलटने की सूचना पर विद्युत कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और एहतियातन 33 हजार वोल्ट की लाइन बंद कर दी। इसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दिलदारनगर : विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेंच, बराबरी पर छूटी तीन लाख की ईनामी कुश्ती
देवकली : गोवर्धन पूजा और भैया दूज का पर्व हर्षाेल्लास के साथ संपन्न, सुरक्षा को लेकर भ्रमण करती रही पुलिस >>