दिलदारनगर : विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमखम और दांव-पेंच, बराबरी पर छूटी तीन लाख की ईनामी कुश्ती





दिलदारनगर। गोवर्धन पूजा पर्व के मौके पर क्षेत्र के रानीसागर स्थित गोरिया बाबा के स्थान पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों की भीड़ जुटी रही। बतौर मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह ने उदयवीर पहलवान करमपुर और विक्रम यादव फिरोजाबाद के बीच हाथ मिलवाकर तथा माला पहनाकर तीन लाख रुपये की ईनामी कुश्ती का शुभारंभ कराया। दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक जोरदार मुकाबला चला, लेकिन कोई भी दूसरे को चित नहीं कर सका और कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई। इसी तरह लिंकन पहलवान गाजीपुर और भीम यादव करमपुर के बीच 51 हजार रुपये की ईनामी कुश्ती भी बराबरी पर रही। वहीं, आठ हजार रुपये की ईनामी कुश्ती में राजन यादव दिलदारनगर ने प्रमोद यादव जहूराबाद को शानदार दांव लगाकर पटखनी दी। इसी क्रम में अभिषेक यादव नई बाजार ने हिटलर पहलवान जहूराबाद को पटकनी देकर जीत हासिल की। इस मौके पर संगीता साहू, संतोष कुशवाहा, आकाश यादव, डॉ. विकास यादव, आशीष यादव, प्रधान सत्येंद्र यादव, उर्मिलेश पांडेय, एहसान अहमद, मनोज यादव, रोहित यादव, अनुराग यादव, कल्लू यादव, अभिषेक यादव, बृजेश यादव, नीतीश आदि रहे। संचालन गायक अजय यादव ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< देवकली : रामलीला संपन्न होने पर समिति ने किया प्रीतिभोज, पदाधिकारियों और पात्रों का सम्मान
गहमर : गिट्टी लदा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक-खलासी घायल, काटी गई 33 हजार वोल्टेज तार की बिजली >>