देवकली : रामलीला संपन्न होने पर समिति ने किया प्रीतिभोज, पदाधिकारियों और पात्रों का सम्मान

देवकली। श्रीरामलीला समिति की ओर से रामलीला कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने के उपलक्ष्य में समिति के प्रबंधक अर्जुन पांडेय के आवास पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इसमें समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, रामलीला के पात्रों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान सभी ने रामलीला के सफल आयोजन पर एक-दूसरे को बधाई दी और सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रभुनाथ पांडेय, दयाराम गुप्ता, रामप्रसाद शर्मा, डॉ. उमेश यादव, डॉ. संजय कुशवाहा, दिनेश चंद्र बरनवाल, नरेंद्र कुमार मौर्य, पवन वर्मा, विशाल वर्मा, अशोक वर्मा, संजय श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, रामकरन, विभूति विश्वकर्मा, महेंद्र शर्मा, सतीश गुप्ता आदि रहे।

