सैदपुर : कंपनी से आपूर्ति न मिलने पर फिर हुई सिलेंडर की किल्लत, 4 दिनों से बाधित हुई आपूर्ति तो एजेंसी के चक्कर लगाने लगे उपभोक्ता





सैदपुर। त्योहारी सीजन के बीच रसोई गैस की किल्लत ने घरेलू उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। नगर में पिछले चार दिनों से भारत गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन आपूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। त्योहार के दौरान रसोई गैस की बढ़ती जरूरत के बीच सप्लाई ठप होने से घरों का बजट और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होने लगे हैं। समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से लोगों को भोजन बनाने सहित अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता गैस की गाड़ी आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बाबत श्रीरामचंद्र भारत गैस एजेंसी के संचालक विनय जायसवाल ने बताया कि कंपनी की ओर से पिछले कुछ दिनों से गैस का लोड नहीं भेजा जा रहा था। इसके चलते उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने में परेशानी हो रही थी। हालांकि मंगलवार को कंपनी की ओर से लोड लगा दिया गया है। बुधवार की सुबह तक गैस की गाड़ी पहुंचने की उम्मीद है। गाड़ी आते ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : पुलिस एनकाउंटर न कर सके, इसी चालाकी में हत्यारोपी प्रधान ने थाने में किया था सरेंडर, आखिरकार पुलिस की गोली से ही घायल हुआ संजय बिंद, दोनों पैरों में लगी गोली
अनौनी : गहिरा के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई से ज्यादा बच्चों की सुरक्षा की चिंता, परिसर में लगा ट्रांसफार्मर बन सकता है खतरा >>