सैदपुर : दीपावली पर अलग-अलग क्षेत्रों में आतिशबाजी के दौरान दो लोग झुलसे, सीएचसी में कराया गया उपचार

सैदपुर। दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो लोग झुलसकर घायल हो गए। दोनों घटनाएं अलग-अलग गांवों में हुईं। पहली घटना में सादीभादी गांव निवासी 27 वर्षीय सुषमा मौर्या पत्नी अमन मौर्या आतिशबाजी के दौरान झुलस गईं। वहीं दूसरी घटना में सैदपुर नगर के रौजा द्वार निवासी 23 वर्षीय रितेश कुमार पुत्र गौरीशंकर भी पटाखे जलाते समय झुलसकर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दीपावली के उल्लास के बीच हुई इन घटनाओं से परिजन परेशान हो गए।

