सैदपुर : दीपावली पर प्रशिक्षुओं ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश, की मंदिर-मस्जिद और अंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई





सैदपुर। दीपावली के पर्व पर वीएस इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर सामाजिक एकता, समानता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। विद्यार्थियों ने मंदिर, मस्जिद और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर समाज को स्वच्छता और सद्भाव का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि धर्म और आस्थाएं भले ही अलग-अलग हों, लेकिन स्वच्छता, इंसानियत और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना सभी के लिए समान है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों और मानवीय मूल्यों के प्रति भी जागरूक करना है। संस्थापक विवेक गिरी व संचालक सचिन यादव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार, समानता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रखे जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकारों के प्रति जिम्मेदारी बढ़े और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत हो।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर डीआरएम ने किया सीवान जंक्शन का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
सैदपुर : दीपों की रोशनी से जगमगाया पूरा सैदपुर, ग्रामीण अंचलों में भी हर्षाेल्लास से मनी दीपावली, घर-आंगन से लेकर बाजारों तक दिखी रौनक >>