भांवरकोल : ओवरटेक कर रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराकर पलटी, वाहन फरार

भांवरकोल। थानाक्षेत्र के भांवरकोल चट्टी स्थित पेट्रोल पंप के पास एनएच 31 पर सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क के उत्तरी किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। बिहार के वैशाली जिले के चंदवारा निवासी धीरज सिंह सोमवार को अपने गांव से कार द्वारा अयोध्या जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने से ओवरटेक कर आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। कार पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे पलट गई। कार में धीरज सिंह अकेले सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार को किसी तरह से निकलवाया गया।

