गाजीपुर : दीपावली पर छात्र नेताओं की अनूठी पहल, नवापुरा गंगा घाट पर रोपे नीम और पीपल के पौधे





गाजीपुर। दीपावली के उल्लास के बीच पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छात्रसंघ के नेतृत्व में नवापुरा स्थित शिव साईं मंदिर गंगा घाट पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने नीम और पीपल के पौधे रोपकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि दीपावली खुशियों और उत्साह का पर्व है। लोग आतिशबाजी के साथ त्योहार मनाते हैं, लेकिन इसी उल्लास के बीच यदि प्रत्येक व्यक्ति एक-दो पौधे लगाने का प्रयास करे तो पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दिया जा सकता है। कहा कि त्योहारों की खुशियों के साथ प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों को भी समझना जरूरी है। इसी सोच के साथ गंगा घाट पर पौधारोपण की पहल की गई है। कहा कि पर्यावरण संरक्षण की बात करने के साथ उसे व्यवहार में उतारना भी जरूरी है। कहा कि बच्चों और युवाओं को किताबी शिक्षा के साथ व्यावहारिक रूप से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इस मौके पर सुधांशु तिवारी, सुधांशु रंजन पांडेय, अवनीश प्रताप सिंह, विवेक प्रधान, विशाल कुमार, सूरज यादव, राजू कुमार आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : सेनाभर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं ने दीपोत्सव पर दीयों से बनाया भारत का नक्शा और तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
भांवरकोल : चालक के हेलमेट पर बंदर के कूदने से अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, अचानक आई कार की चपेट में आने से मासूम की मौत, एक घायल >>