अनौनी : सेनाभर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं ने दीपोत्सव पर दीयों से बनाया भारत का नक्शा और तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा क्षेत्र





अनौनी। क्षेत्र के रामदासपुर मैदान में बच्चों और युवाओं ने दीपों के माध्यम से देशभक्ति की अनूठी छटा बिखेरी। युवाओं ने मिट्टी के दीपकों से भारत माता का नक्शा उकेरा और तिरंगे की आकर्षक आकृति सजाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया। दीपों की रोशनी से जगमगाता भारत का नक्शा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। खास बात यह रही कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। देशभक्ति के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। इस आयोजन के जरिए युवाओं ने दीपावली के पर्व को राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम के संदेश से जोड़ दिया। इस मौके पर आशीष यादव, सिंटू यादव, अंकित यादव, रोहन गोंड, रवि राजभर, शिवम पांडेय आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : 500 दीयों से जगमगाया भितरी स्थित सम्राट स्कंदगुप्त का ऐतिहासिक ‘साम्राज्य’, मुस्लिम समाजसेवी ने दीप जलाकर दिया धरोहर संरक्षण का संदेश
गाजीपुर : दीपावली पर छात्र नेताओं की अनूठी पहल, नवापुरा गंगा घाट पर रोपे नीम और पीपल के पौधे >>