गाजीपुर : छठ पर बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, गाजीपुर और औड़िहार समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव, मिलेगा लाभ





गाजीपुर। छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बिलासपुर और छपरा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे संचालित किए जाएंगे। इससे छठ पर्व पर घर आने और वापस लौटने वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा की अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल 14 और 21 नवंबर को बिलासपुर से शाम 18 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद पेंड्रा रोड से 19ः34 बजे, अनूपपुर से 20ः37 बजे, शहडोल से 21ः24 बजे तथा उमरिया से 22ः19 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन कटनी जंक्शन से 00ः14 बजे, मैहर से 01ः04 बजे, सतना से 01ः40 बजे, मानिकपुर से 03ः22 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 05ः10 बजे प्रस्थान करेगी। वाराणसी जंक्शन पर 09ः15 बजे पहुंचकर 09ः20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद जौनपुर जंक्शन पर 10ः40 बजे पहुंचकर 10ः42 बजे, औड़िहार जंक्शन पर 11ः45 बजे पहुंचकर 11ः47 बजे, गाजीपुर सिटी पर 12ः20 बजे पहुंचकर 12ः25 बजे तथा बलिया स्टेशन पर 13ः25 बजे पहुंचकर 13ः30 बजे प्रस्थान करेगी। अंततः 14ः40 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन छपरा से रविवार को 15 एवं 22 नवम्बर को 17ः25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बलिया से 18ः40 बजे, गाजीपुर सिटी से 20ः00 बजे, औड़िहार से 20ः38 बजे, जौनपुर से 21ः47 बजे तथा वाराणसी जंक्शन से 22ः35 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी से 02ः55 बजे, मानिकपुर से 04ः55 बजे, सतना से 06ः10 बजे, मैहर से 06ः42 बजे, कटनी से 08ः00 बजे, उमरिया से 09ः11 बजे, शहडोल से 10ः08 बजे, अनूपपुर से 11ः10 बजे तथा पेंड्रा रोड से 12ः05 बजे प्रस्थान कर 15ः00 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। इस पूजा स्पेशल ट्रेन में 1 पावर कार, 1 एसएलआरडी, 4 सामान्य श्रेणी, 7 शयनयान श्रेणी, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : शराब पीने के दौरान कथित हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत, रॉड और पाइप से युवक की पिटाई कर पोखरे में फेंकने का आरोप, ट्रॉमा सेंटर रेफर
वाराणसी : छठ पर्व पर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर डीआरएम ने किया वाराणसी सिटी-छपरा रेलखंड का निरीक्षण, बलिया स्टेशन पर परखी व्यवस्थाएं >>