अनौनी : फोरलेन पर अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक की भीषण टक्कर, युवक की मौत, दो साथी गंभीर

अनौनी। खानपुर थानाक्षेत्र के हथौड़ा के पास फोरलेन पर वाराणसी जा रहे बाइक के सामने अचानक नील गाय के आ जाने से उसकी टक्कर हो गई। घटना में युवक की मौत हो गई, वहीं बाइक सवार 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के मलिकशाहपुर निवासी हिमांशु यादव (18) पुत्र जोखन यादव दीपावली की रात में अपने दो साथियों के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान हथौड़ा गांव के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई, जिससे बाइक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

