भीमापार : मुसहर बस्ती में गरीबों के बीच पहुंचीं जिपं प्रशासक ने बांटी साड़ी-मिठाई, पटाखे पाकर बच्चों के चेहरे खिले





भीमापार। दीपावली की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की पहल करते हुए जिपं प्रशासक सपना सिंह मंगारी गांव की मुसहर बस्ती में पहुंचीं। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। वहीं बच्चों को पटाखे वितरित किए और उनके साथ खुद भी पटाखे छोड़कर त्योहार मनाया। उनको अपने बीच पाकर बस्ती के लोगों में उत्साह देखने को मिला। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे, जबकि पटाखे मिलने से बच्चों में खासा उल्लास रहा। इसके बाद उन्होंने बस्ती के लोगों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटीं। कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। त्योहार की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज के गरीब और वंचित परिवार भी इसे उल्लास के साथ मना सकें। जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होना आत्मिक संतोष प्रदान करता है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही सामाजिक समरसता की पहचान है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भांवरकोल : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गलत लेन में आकर बालू लदे ट्रेलर ने कार को मारी भीषण टक्कर, कार चालक की मौत, तीन घायल
सैदपुर : रामलीला मैदान में सजी पटाखों की मंडी, नौ दुकानदारों को मिला लाइसेंस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच बिकेंगे लाखों के पटाखे >>