कासिमाबाद : तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर और टेंपो को टक्कर मार भागते हुए आगे जाकर पलटा, चालक घायल, नशे में होने की आशंका





कासिमाबाद। थानाक्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सर्विस लेन पर धरवार कलां से यादव मोड़ के बीच मऊ की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बीती देरशाम ट्रैक्टर और टेंपो में टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जाकर सड़क पर पलट गया। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर भी सड़क पर पलट गया, जबकि टेंपो सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक रामविलास यादव निवासी टोडार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उसे ट्रक से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। जिसके बाद घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दुल्लहपुर : दो बाइकों की सीधी टक्कर में युवती गंभीर रूप से घायल, दूसरे हादसे में ठेले से पैर टकराने पर महिला घायल
गाजीपुर : पीजी कॉलेज में बॉयोमेट्रिक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, 710 छात्रों ने डीएम के नाम ज्ञापन दे आमरण अनशन की दी चेतावनी >>