जखनियां : बीयर की बोतल फोड़कर सब्जी विक्रेता के पेट में मारने का आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी





जखनियां। स्थानीय बाजार में मामूली विवाद के दौरान सब्जी विक्रेता पर बीयर की बोतल फोड़कर हमला करने के मामले में भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर उसे पनिकसा मोड़ के पास से पकड़ा। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों जखनियां बाजार में सब्जी विक्रेता विजय कुशवाहा पुत्र नरसिंह कुशवाहा निवासी मंझनपुर महुआबारी के साथ मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने बीयर की बोतल फोड़कर विजय पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में शनिवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर भुड़कुड़ा कोतवाली के एसएसआई बृजेश कुमार गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ पनिकसा मोड़ पर घेराबंदी कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : बनारस स्टेशन पर ‘रिड्यूस वेस्ट’ थीम पर चला जागरूकता अभियान, कचरे के पुनः उपयोग का दिया संदेश, गाजीपुर सिटी समेत कई स्टेशनों पर हुए कार्यक्रम
अनौनी/सिधौना : खेत में खून से लथपथ अधमरा मिला युवक, सिर पर चोट के निशान से हमले की आशंका, मौके पर मिली खून से सनी ईंट व शराब की टूटी बोतल >>