गोरखपुर : साबरमती-मुजफ्फरपुर के बीच दो दिन चलेगी अनारक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन, औड़िहार और बलिया में भी होगा ठहराव





गोरखपुर। त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने साबरमती और मुजफ्फरपुर के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 09473/09474 साबरमती-मुजफ्फरपुर-साबरमती अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के लिए किया जाएगा। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 09473 साबरमती-मुजफ्फरपुर अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 7 और 14 नवंबर को साबरमती से शाम 7 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 5ः20 बजे जयपुर, 9ः44 बजे ईदगाह आगरा, 14ः14 बजे कानपुर सेंट्रल और शाम 7ः49 बजे बनारस पहुंचेगी। इसके बाद रात 8ः29 बजे वाराणसी, 9ः34 बजे औड़िहार और 11ः39 बजे बलिया पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह 4ः30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09474 मुजफ्फरपुर-साबरमती अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 9 और 16 नवंबर को सुबह 7ः30 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 12ः22 बजे बलिया, 2ः27 बजे औड़िहार, 3ः37 बजे वाराणसी और 4ः09 बजे बनारस पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, आगरा, जयपुर, अजमेर और पालनपुर होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे साबरमती पहुंचेगी। रेल प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में शयनयान एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के 22 कोच तथा दो एसएलआरडी कोच सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : मुख्यमंत्री योगी की ओर से महामंडलेश्वर को भेजा गया दीपावली उपहार, सीएम को दिया आशीर्वचन
गोरखपुर : दीपावली और छठ पर चंडीगढ़-पूर्णिया के बीच चलेगी आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन, गाजीपुर सिटी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव >>