जखनियां : मुख्यमंत्री योगी की ओर से महामंडलेश्वर को भेजा गया दीपावली उपहार, सीएम को दिया आशीर्वचन

जखनियां। दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नंदन यति महाराज को उपहार भेजा गया। जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह ने मठ पहुंचकर भेजा गया उपहार समर्पित किया। महामंडलेश्वर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि सनातन धर्म की संस्कृति, सभ्यता, आध्यात्मिकता और धार्मिक स्थलों को प्रोत्साहित करना भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे प्रयासों से देश की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण को बल मिलता है। धार्मिक स्थलों के प्रति सम्मान और संत समाज के प्रति आदर भारतीय संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया। इस दौरान हथियाराम मठ में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

