जखनियां : जिले के मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम का इंतजार करते रहे फरियादी, 76 शिकायतों में चार का निस्तारण





जखनियां। स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को जिले के मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादी काफी देर तक जिलाधिकारी के आने का इंतजार करते रहे। शिकायतकर्ता कतारबद्ध होकर खड़े रहे, जबकि कई महिलाएं फर्श पर बैठकर प्रतीक्षा करती रहीं। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब डीएम नहीं आए तो फरियादियों ने उप जिलाधिकारी अतुल कुमार को ही अपने शिकायती पत्र सौंपे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मुख्य मार्ग से निकलवाया पानी, दीपावली और छठ पर मिलेगी राहत
जखनियां : पौधरोपण अभियान से संवरेगा जखनियां का तहसील परिसर, खाली जमीन पर बनेगा फूलों का बागान, वाहन स्टैंड भी बनेगा >>