अनौनी : ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मुख्य मार्ग से निकलवाया पानी, दीपावली और छठ पर मिलेगी राहत

अनौनी। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से पानी निकलवाने की पहल की। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर ग्रामीणों ने एकजुट होकर रास्ते पर जमा पानी की निकासी कराई, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। त्योहारों के दौरान आवागमन की समस्या न हो, इसके लिए सभी ने मिलकर पानी निकलवाने का निर्णय लिया और श्रमदान कर रास्ते को साफ कराया। इस कार्य में बृजेश कन्नौजिया, राजू सोनकर, वीरेंद्र यादव, छल्लू यादव, मनोज कन्नौजिया, चंद्रदेव यादव आदि ग्रामीणों ने सहयोग किया।

