सैदपुर : मिट्टी खोदकर हरा नीम का पेड़ उखाड़ने के बाबत पूछताछ करने पर संवाददाताओं को धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज





सैदपुर। थानाक्षेत्र के फुलवारी कलां गांव में हरे नीम के पेड़ को जड़ से उखाड़ने के बाद संवाददाताओं को धमकी देने का मामला सामने आया है। इस बाबत जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि गांव में एक ईंट भट्ठे के बगल स्थित बगीचे में जेसीबी से मिट्टी खोदने के बाद वहां मौजूद हरे नीम के पेड़ को भी जड़ समेत उखाड़ दिया गया। मौके पर पहुंचे दो संवाददाताओं ने जब जेसीबी संचालक से मिट्टी खनन का परमिट दिखाने को कहा तो उसने अनुमति नहीं होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद फोन के माध्यम से दोनों को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गहमर : अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दो अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार, 2 कट्टे बरामद
सैदपुर : अवैध तमंचे के साथ 11 मुकदमों में वांछित अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, तीन जिलों में दर्ज हैं आपराधिक मामले >>