गहमर : अवैध तमंचे और कारतूस के साथ दो अंतर्राज्यीय बदमाश गिरफ्तार, 2 कट्टे बरामद

गहमर। स्थानीय पुलिस ने अवैध असलहों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बारा गांव स्थित पीपा पुल के पास से बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार के बक्सर जिले के निवासी हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

