जमानियां : तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से शौच कर लौट रहे अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम





जमानियां। थानाक्षेत्र के भैदपुर गांव के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। भैदपुर गांव निवासी प्यारेलाल बिंद (45) पुत्र हरिवंश बिंद बुधवार की शाम शौच के बाद नहर पुलिया से होते हुए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। उधर, मृतक के छोटे भाई इंद्रजीत कुमार पुत्र हरिवंश बिंद ने घटना के संबंध में कोतवाली में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दुल्लहपुर : शादी से इंकार पर युवती को अश्लील फोटो भेजने व इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर भविष्य बर्बाद करने की धमकी, मुकदमा दर्ज
कासिमाबाद : सिपाही की गिरफ्तारी की मांग कर परिजनों ने प्रेमी के घर शव रखकर किया प्रदर्शन, पूर्व प्रधान को नामजद करने के बाद शवदाह को हुए तैयार >>