बहरियाबाद : विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सजी दीपावली की रंगोली, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा से जमीन पर उतरा आकाश





बहरियाबाद। क्षेत्र के रायपुर स्थित विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का आकर्षक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे रंगों, फूलों और मनमोहक डिजाइनों से एक से बढ़कर एक सुंदर रंगोलियां सजाईं। प्रतियोगिता के दौरान रंगोलियों के माध्यम से दीपावली के पारंपरिक महत्व के साथ भारतीय संस्कृति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया गया। विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, रंगों के बेहतर संयोजन और आकर्षक प्रस्तुतीकरण ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। लालसा ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन व कॉलेज के प्रबंधक अजय यादव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनमें रचनात्मकता, आपसी सहयोग और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। इसके बाद प्रबंधक एवं प्राचार्य ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< औड़िहार : दीवाली के पूर्व मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की छापेमारी, संदूषित मिले 8 किलो गुलाब जामुन को कराया नष्ट, जांच को भी भेजा
जखनियां : माता-पिता की सेवा करना किसी तीर्थ यात्रा से कम नहीं, चलते-फिरते तीर्थ होते हैं मां-बाप - विजयानंद गिरी >>