औड़िहार : दीवाली के पूर्व मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की छापेमारी, संदूषित मिले 8 किलो गुलाब जामुन को कराया नष्ट, जांच को भी भेजा





औड़िहार। आगामी दीवाली व छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान सिधौना में छापेमारी करते हुए टीम ने प्यारेलाल यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स महादेव मिष्ठान भंडार से गुलाब जामुन का एक नमूना जुटाया। साथ ही वहां मिले 8 किलो संदूषित गुलाब जामुन को नष्ट कराया। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिठाई विक्रेताओं में हलचल रही। विभाग की ओर से त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की। इसके अलावा अन्य दुकानों पर भी जांच कर नमूने जुटाए गए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : धनतेरस के एक दिन पूर्व जिले के 251 लोगों को गाजीपुर पुलिस ने दिया दीवाली का उपहार, 58.23 लाख रुपये कीमत के मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए
बहरियाबाद : विश्वनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में सजी दीपावली की रंगोली, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा से जमीन पर उतरा आकाश >>