गाजीपुर : धनतेरस के एक दिन पूर्व जिले के 251 लोगों को गाजीपुर पुलिस ने दिया दीवाली का उपहार, 58.23 लाख रुपये कीमत के मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए





गाजीपुर। जिले की पुलिस सहित स्वाट और सर्विलांस सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 58 लाख 23 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। धनतेरस की पूर्व संध्या व दीपावली से पहले अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। एसपी विनय सिंह ने बताया कि एक जनवरी से 31 अक्टूबर 2026 तक स्वाट और सर्विलांस सेल की टीम कुल 859 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। इनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 99 लाख 28 हजार 800 रुपये है। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक और सर्विलांस सेल की टीम के प्रति आभार जताया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भांवरकोल : 17 मासूम बच्चों को भरकर जा रही निजी स्कूल की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, आंशिक रूप से घायल, मची अफरा तफरी
औड़िहार : दीवाली के पूर्व मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की छापेमारी, संदूषित मिले 8 किलो गुलाब जामुन को कराया नष्ट, जांच को भी भेजा >>