भांवरकोल : 17 मासूम बच्चों को भरकर जा रही निजी स्कूल की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, आंशिक रूप से घायल, मची अफरा तफरी





भांवरकोल। थानाक्षेत्र के लोहालपुर गांव के पास गुरुवार को मनिया के आरजेएम पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी हुई गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जब गाड़ी पलटी, उस समय वाहन में कुल 17 मासूम बच्चे सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, वहीं बच्चों के परिजन हलकान हो गए। वो भागते हुए मौके पर पहुंचे और जब देखा कि बच्चों को सिर्फ आंशिक चोटें ही लगी हैं तो उन्होंने चैन की सांस ली। राहत की बात रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। वहीं मौके पर भीड़ जुट गई थी और सभी ने मिलकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव पांडेय भी मौके पर पहुंचे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, प्रतिभागियों को दिलाई गई शपथ
गाजीपुर : धनतेरस के एक दिन पूर्व जिले के 251 लोगों को गाजीपुर पुलिस ने दिया दीवाली का उपहार, 58.23 लाख रुपये कीमत के मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए >>