सैदपुर : जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, प्रतिभागियों को दिलाई गई शपथ





सैदपुर। पीएम श्री स्कूल प्रथम में गुरुवार को जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सहित शिक्षकों ने उपस्थित लोगों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने जनगणना की प्रक्रिया, इसके महत्व और इसमें प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रशिक्षण में शामिल लोगों को जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसकी सफलता के लिए सभी संबंधित लोगों का सहयोग और सही जानकारी का संकलन आवश्यक है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : भाजपा के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों की हुई पहली परिचयात्मक बैठक, संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर हुई चर्चा
भांवरकोल : 17 मासूम बच्चों को भरकर जा रही निजी स्कूल की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, आंशिक रूप से घायल, मची अफरा तफरी >>