गाजीपुर : भाजपा के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों की हुई पहली परिचयात्मक बैठक, संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर हुई चर्चा





गाजीपुर। भाजपा के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों की पहली परिचयात्मक बैठक गुरुवार को छावनी लाइन स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई। इस दौरान जनपद में प्रथम आगमन पर सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक स्वरूप पारिवारिक आत्मीयता, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत है। संगठन जनचेतना को जागृत करते हुए राष्ट्रहित और समाजहित के प्रति लोगों को निरंतर प्रेरित करता है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने नवनियुक्त प्रभारियों को जनपद की भौगोलिक, सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर जखनियां के प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी, सैदपुर के विनय मौर्य, सदर के पीयूष वर्धन सिंह, जंगीपुर के बृजेश सिंह, जहूराबाद के अश्वनी त्रिपाठी, मुहम्मदाबाद के उदय प्रताप सिंह और जमानियां के परमानंद सहित जिपं प्रशासक सपना सिंह, सुमित तिवारी, अवधेश राजभर, गर्वजीत सिंह, दुर्गेश चतुर्वेदी, शशिकान्त शर्मा आदि रहे। संचालन विष्णु प्रताप सिंह ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : पिता की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, तीन स्थानों पर जरूरतमंदों को बांटे अन्न-वस्त्र
सैदपुर : जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, प्रतिभागियों को दिलाई गई शपथ >>