गाजीपुर : पिता की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, तीन स्थानों पर जरूरतमंदों को बांटे अन्न-वस्त्र





गाजीपुर। शिक्षक नेता एवं समाजसेवी स्व. विनोद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पुत्र अविनाश सिंह गौतम ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की। पिता की स्मृति में उन्होंने तीन अलग-अलग स्थानों पर सैकड़ों जरूरतमंदों, निराश्रितों और गरीबों के बीच अन्न एवं वस्त्र का वितरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लंगड़पुर स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों में पहले अन्न और वस्त्र वितरित किए गए। इसके बाद सिटी रेलवे स्टेशन गाजीपुर पर निराश्रित एवं असहाय लोगों को खाद्य सामग्री और वस्त्र प्रदान किए गए। वहीं, शाम को शहर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच भी अन्न-वस्त्र का वितरण किया गया। पुत्र ने कहा कि उनके पिता ने अपने जीवन में सर्वसमाज के हितों के लिए जो कार्य किए और समाजसेवा की जो मिसाल कायम की, उसकी बराबरी कर पाना भी बेहद कठिन है। उनका पूरा जीवन समाज के प्रति समर्पण, सेवा और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक रहा। इस मौके पर भोला यादव, शिवकुमार सिंह, गुल्लू गौरीशंकर, अश्विनी राय, संदीप शर्मा, राणा प्रताप सिंह, राधा रमण राय, मोनू जिलानी, आकाश सिंह कक्कू, बृजेश शर्मा, साकेत सिंह, ज्योत्सना, मनोज सिंह, उमेश कुमार राय, तरुण सिंह, संजीव यादव, अभिषेक राय, अभय तिवारी, उदय प्रकाश सिंह, प्रवीण पाण्डेय, ऋषिकेश सिंह, केशनाथ यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : मंडल महिला कल्याण संगठन ने 50 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित, दीपावली पर किया गया सम्मानित
गाजीपुर : भाजपा के नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों की हुई पहली परिचयात्मक बैठक, संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर हुई चर्चा >>