वाराणसी : मंडल महिला कल्याण संगठन ने 50 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित, दीपावली पर किया गया सम्मानित

वाराणसी। मंडल महिला कल्याण संगठन, वाराणसी की ओर से गुरुवार को अधिकारी क्लब, लहरतारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 50 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को उनके कार्य के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए शॉल एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष वाणी जैन ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान बेहद सराहनीय है। वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। उनके प्रति सम्मान और प्रोत्साहन व्यक्त करना हम सभी का दायित्व है। इस मौके पर सचिव जागृति सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती मधुलिका सिंह, सदस्य सुनीता गौर, मौसमी चौधरी, शालिनी अवस्थी आदि रहे।

