वाराणसी : कप्तानगंज में लगा रेलवे का शिकायत निवारण शिविर, आठ कर्मचारियों की सुनी गई समस्याएं





वाराणसी। रेल कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को कप्तानगंज में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस शिविर में आठ रेल कर्मचारियों की शिकायतें और समस्याएं सुनी गईं। उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की गई। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी कल्याण निरीक्षक ने शिविर का आयोजन किया। इस दौरान पांच सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने और जमा करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस तरह के शिविरों का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ ही सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : कोतवाली से 500 मीटर दूर मनबढ़ों ने बात करने के बहाने रोककर वृद्ध ट्रैक्टर चालक को पीटा, तीन पर मुकदमा
वाराणसी : दीपावली और महापर्व छठ पर रेलवे ने कसी कमर, प्रमुख स्टेशनों पर 24 घंटे निगरानी और यात्री आश्रय की व्यवस्था, प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतजाम >>