जखनियां : कोतवाली से 500 मीटर दूर मनबढ़ों ने बात करने के बहाने रोककर वृद्ध ट्रैक्टर चालक को पीटा, तीन पर मुकदमा





जखनियां। भुड़कुड़ा कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर खेमपुर तिराहे के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक ट्रैक्टर चालक को रोककर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि तीनों ने बातचीत करने के बहाने चालक को ट्रैक्टर से नीचे खींच लिया और पंच से हमला कर दिया। घटना के बाद तीनों बदमाश कोतवाली की तरफ ही फरार हो गए। मंझनपुर कलां निवासी विनोद खरवार (67) ट्रैक्टर से माल ढुलाई का काम करते हैं। वह गुरुवार को लल्लन यादव की दुकान से बालू और सीमेंट लादकर खेमपुर में राजकुमार पांडेय के यहां पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान खेमपुर तिराहे के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बातचीत के बहाने नीचे उतारने के बाद उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में विनोद घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : श्रीमद् भागवत् का हुआ आयोजन, कथावाचक ने बताया मानव जीवन को परमात्मा की प्राप्ति का माध्यम
वाराणसी : कप्तानगंज में लगा रेलवे का शिकायत निवारण शिविर, आठ कर्मचारियों की सुनी गई समस्याएं >>