गोरखपुर : दीपावली और छठ पर शालिमार-थावे के बीच तीन फेरों में चलेगी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन, दोनों स्टेशनों से होगा संचालन





गोरखपुर। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने शालिमार और थावे के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 08021/08022 शालिमार-थावे-शालिमार साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन तीन फेरों में किया जाएगा। इससे बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 08021 शालिमार-थावे साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शालिमार से सुबह 10ः15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सांतरागाछी, डानकुनी, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधूपुर, जस्सीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर होते हुए अगले दिन खैरा, मढ़ौरा, मसरख, दिघवा दुबौली तथा गोपालगंज से गुजरते हुए सुबह 4 बजे थावे पहुंचेगी। वापसी में 08022 थावे-शालिमार साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को थावे से सुबह 9 बजे रवाना होगी। यह गोपालगंज से 9ः14 बजे, दिघवा दुबौली से 9ः50 बजे, मसरख से 10ः14 बजे, मढ़ौरा से 10ः30 बजे, खैरा से 10ः45 बजे, सोनपुर से 12ः17 बजे, हाजीपुर से 12ः40 बजे, शाहपुर पटोरी से 1ः27 बजे और बरौनी से 3ः30 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद किऊल, झाझा, जस्सीडीह, मधूपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, डानकुनी और सांतरागाछी होते हुए अगले दिन सुबह 3ः30 बजे शालिमार पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 13, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और एसएलआरडी के दो कोच शामिल हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : धनतेरस-दीपावली पर वर्षा मोबाइल वर्ल्ड का धमाकेदार ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने पर 30 प्रतिशत तक की छूट, जीरो ब्याज पर फाइनेंस, बिल्कुल मुफ्त मिल रहा क्रिकेट किट/स्मार्ट वॉच
गाजीपुर : जोन की अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बलिया पुलिस बनी विजेता, रोमांचक फाइनल मैच में मेजबान गाजीपुर को 3 विकेट को हराया >>