सैदपुर : धनतेरस-दीपावली पर वर्षा मोबाइल वर्ल्ड का धमाकेदार ऑफर, स्मार्टफोन खरीदने पर 30 प्रतिशत तक की छूट, जीरो ब्याज पर फाइनेंस, बिल्कुल मुफ्त मिल रहा क्रिकेट किट/स्मार्ट वॉच

सैदपुर। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए सैदपुर में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए वर्षा मोबाइल वर्ल्ड ने खास आकर्षक ऑफर पेश किया है। सैदपुर कोतवाली के पास राजपति पेट्रोल पंप के सामने स्थित इस प्रतिष्ठान पर ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीदारी के साथ छूट और आकर्षक उपहारों का भी लाभ मिल रहा है। दुकान के प्रोपराइटर कमलेश सोनकर पंकज ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर कीमत पर पसंदीदा स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष ऑफर शुरू किया गया है। उनका दावा है कि इस तरह के आकर्षक ऑफर पूरे क्षेत्र में कहीं और मिलना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि हमारे शोरूम पर सैमसंग, ओप्पो, वीवो समेत सभी प्रमुख कंपनियों के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। धनतेरस और दीपावली के विशेष अवसर पर नकद भुगतान कर स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं, जो ग्राहक फाइनेंस के माध्यम से स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए शून्य ब्याज दर पर फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इतना ही नहीं, फाइनेंस पर स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को दीपावली उपहार के रूप में क्रिकेट किट अथवा स्मार्ट वॉच भी निःशुल्क दी जा रही है। कमलेश सोनकर पंकज ने कहा कि त्योहार पर हर ग्राहक अपनी पसंद का नया स्मार्टफोन खरीदना चाहता है, लेकिन बजट भी एक बड़ी बात होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान की ओर से छूट, आसान फाइनेंस और मुफ्त उपहार जैसी सुविधाएं एक साथ दी जा रही हैं, ताकि ग्राहकों की खुशियां दोगुनी हो सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से त्योहार के इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज जब हर चीज स्मार्ट हो रही है तो वर्षा मोबाइल वर्ल्ड भी ग्राहकों की जरूरतों और पसंद के अनुरूप एक स्मार्ट शॉपिंग डेस्टिनेशन बन चुका है।


