वाराणसी : जागरूकता व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान में 28 रेल पेंशनरों को मिली सुविधा





वाराणसी। पूर्वाेत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत बुधवार को पेंशनर्स एसोसिएशन कार्यालय में जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक वित्त प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 28 रेल पेंशनरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी पेंशनरों का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सफलतापूर्वक जारी किया गया। शिविर में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया, इसकी उपयोगिता और महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वयं डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण-पत्र तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। जागरूकता के लिए पेंशनरों को पम्पलेट वितरित कर आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई गईं। रेल अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की सुविधा से पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है। इसका उद्देश्य रेल पेंशनरों को डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के साथ ही जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाना है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : ऑटो सवार महिला के गले से चेन छीनने का कथित आरोप, एक महिला को लोगों ने पकड़ा, दो भागीं, कुछ देर बाद पहली वाली भी भागी
गाजीपुर : रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए किया जागरूक, मंडल के 10 प्रमुख स्टेशनों पर चला अभियान >>