अनौनी : प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रामकरन कॉलेज की तीन बेटियों ने जीते कांस्य पदक

अनौनी। सुल्तानपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में ईशोपुर रामपुर के रामकरन इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में कॉलेज की महक ने 49 किलोग्राम, तृप्ति यादव ने 40 किलोग्राम और रिया सेन ने 46 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। तीनों पहलवानों ने प्रदेश स्तर पर अपने खेल कौशल और मेहनत का परिचय देते हुए जिले का मान बढ़ाया। खेल अध्यापक एवं कुश्ती प्रशिक्षक रामाशीष यादव के मार्गदर्शन में तीनों खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रही हैं। पढ़ाई के साथ खेल में भी उनकी निरंतर मेहनत का परिणाम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में देखने को मिला। छात्राओं की सफलता पर डॉ. विजय यादव, प्रकाश सिंह, जय सिंह पप्पू, देवी प्रसाद यादव, अजय यादव, आशीष यादव राहुल, सुनील विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, काशी सिंह यादव, डॉ. रुद्रपाल यादव, आकाश सिंह, संजीव सिंह, राजेश यादव आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

