जखनियां : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर दबोचा, गया जेल





जखनियां। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस बीच सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को भुड़कुड़ा महाविद्यालय के सामने तिराहे से गिरफ्तार कर लिया और थाने लाई। उसने अपना नाम अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र धर्मवीर विश्वकर्मा निवासी करंजी हरिहर बताया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी/सिधौना : खराब ढंग से बाल काटने के आरोप में सैलून में हुआ खूनी संघर्ष, उस्तरे के वार से तीन हुए लहूलुहान
जखनियां : हथियाराम मठ में डेढ़ करोड़ से बनेगा उत्सव भवन, एसडीएम ने किया भूमि पूजन, शिष्यों को आयोजनों के लिए मिलेगी सुविधा >>