करंडा : अपना व बेटी का जन्मदिन मनाने स्कूल पहुंचे सपा नेता, बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें और मिठाई

करंडा। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अक्सर भव्य आयोजन करते हैं, लेकिन सपा नेता हरिकेश यादव ने अपना व अपनी बेटी दीपांशी के जन्मदिन की खुशियां प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ साझा कीं। विशुनपुर उपरवार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर उन्होंने बच्चों को कॉपी, कलम और मिठाई वितरित की। हरिकेश ने बताया कि उनकी बेटी दीपांशी का जन्म भी उसी दिन हुआ था, जिस दिन उनका जन्मदिन था। इसी वजह से वह प्रत्येक वर्ष दोनों का जन्मदिन विद्यालय के बच्चों के बीच मनाते हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय, सुशील विश्वकर्मा, रमाकांत पांडेय, राजकुमार भारती, लालचंद यादव, विनोद राय आदि रहे।

