करंडा : शिक्षक नेता की पुण्यतिथि पर हुआ आयोजन, भाजपा नेता ने जरूरतमंदों में बांटी साइकिल और साड़ी, वृद्धाश्रम में भी किया वितरण





करंडा। क्षेत्र के कटरिया गांव में प्रसिद्ध शिक्षक नेता एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. विनोद सिंह की 6वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी और बालिकाओं को साइकिल वितरित की। सामग्री पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। अभिनव सिन्हा ने कहा कि स्व. विनोद सिंह का सबसे बड़ा योगदान समाज को एकजुट बनाए रखना था। व्यक्ति भले ही दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसके विचार और समाज के लिए किए गए कार्य उसे हमेशा लोगों के बीच जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि स्व. विनोद सिंह के बताए रास्ते पर उनके पुत्र आशुतोष सिंह आगे बढ़ रहे हैं। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और मेहनत उनके कार्यों में दिखाई देती है। उन्हें कटरिया के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि कटरिया उनके लिए अपना घर है। इस दौरान उन्होंने लोगों को दीपावली और डाला छठ की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान स्व. विनोद के पुत्र आशुतोष सिंह व अविनाश सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर वृद्धाश्रम में अन्न और वस्त्र वितरित किए गए। इसके अलावा सिटी रेलवे स्टेशन पर निराश्रित लोगों को भी अन्न एवं वस्त्र उपलब्ध कराए गए। इस मौके पर उमेश सिंह गुड्डी, अवधेश पांडेय, रामनारायण सिंह, त्रिगुना सिंह, मनिंद्र पांडेय, राकेश पांडेय, शशिकांत गिरि, राजकुमार चौबे, सज्जन सिंह, अनिल पांडेय, रमेश पांडेय, संतोष सिंह, पप्पू सिंह, खुर्शीद अहमद, हीरा यादव, पप्पू पासवान, सुनील पासवान आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : अपना व बेटी का जन्मदिन मनाने स्कूल पहुंचे सपा नेता, बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें और मिठाई
गाजीपुर : प्रयागराज में हुई भाजपा की ‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा, गाजीपुर से हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, अराजकता के खिलाफ संघर्ष का संकल्प >>