गोरखपुर : रेलवे ट्रैक पर इंजीनियरिंग कार्य से कई ट्रेनें प्रभावित, दो निरस्त कर दो के बदले गए मार्ग, कई ट्रेनें रहेंगी नियंत्रित





गोरखपुर। पूर्व-मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में नरकटियागंज-वाल्मीकिनगर रोड रेलखंड के खरपोखरा-बगहा के बीच इंजीनियरिंग कार्य के लिए यातायात ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने चार नवंबर को चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इनमें दो सवारी गाड़ियों को निरस्त करने के साथ दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। वहीं, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनर्निर्धारण और दो का रास्ते में नियंत्रण किया जाएगा। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, चार नवंबर को नरकटियागंज और गोरखपुर कैंट से चलने वाली 55095/55096 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। इसी दिन बढ़नी और नरकटियागंज से चलने वाली 55040/55039 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी का संचालन भी नहीं होगा। मार्ग परिवर्तन के तहत तीन नवंबर को आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार विशेष गाड़ी कप्तानगंज, थावे, सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जा रही है। वहीं, चार नवंबर को दरभंगा से चलने वाली 19726 दरभंगा-खातीपुरा (जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, थावे और कप्तानगंज के रास्ते संचालित होगी। इसके अलावा चार नवंबर को रक्सौल से चलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस चार घंटे और बरौनी से चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस दो घंटे पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। नियंत्रण के तहत चार नवंबर को प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को गोरखपुर कैंट-पनियहवा के बीच 90 मिनट तथा मुजफ्फरपुर से चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को बेतिया-हरिनगर के बीच 45 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गोरखपुर : लुधियाना और पूर्णिया के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव, लुधियाना व पूर्णिया से होगा संचालन
गोरखपुर : दीपावली और छठ पर हावड़ा-गोरखपुर के बीच तीन दिन चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, हावड़ा व गोरखपुर से होगा संचालन >>