सैदपुर : भाजपा अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति में पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर को मिली जिम्मेदारी, समर्थक खुश





सैदपुर। भाजपा ने अनुसूचित मोर्चा की काशी क्षेत्रीय कार्यसमिति का गठन करते हुए नगर पंचायत सैदपुर की पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलने पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शीला सोनकर ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही अनुसूचित समाज के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : 3000 मीटर पैदल चाल में खुशबू ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
गोरखपुर : गोरखपुर से होकर रामनगर-पाटलिपुत्र के बीच तीन फेरों में चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन, हर रविवार को पाटलिपुत्र से होगा संचालन >>