सैदपुर : 3000 मीटर पैदल चाल में खुशबू ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई





सैदपुर। 70वीं प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन टाउन नेशनल इंटर कॉलेज की छात्रा खुशबू यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 3000 मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिता में जगह बनाई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरियाणा में आयोजित होगी। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं खुशबू के कोच डॉ. रुद्रपाल यादव ने बताया कि खुशबू इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में टाउन नेशनल इंटर कॉलेज और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, प्रभात राय, अनिल राम, शाहिद सहित विद्यालय के शिक्षकों और जिले के शारीरिक शिक्षकों ने खुशबू को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : कैथी टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा सालाना पास, ग्रामीणों को 1500 तो शहरियों को देने होंगे 3000 रुपये, एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू
सैदपुर : भाजपा अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति में पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर को मिली जिम्मेदारी, समर्थक खुश >>