नंदगंज : 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर व अंतर्जनपदीय बदमाश को पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद





नंदगंज। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को धामूपुर धरवां मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के ईनामी वांछित गैंगस्टर के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त 35 वर्षीय ओसियर बिन्द पुत्र नीर दयाल उर्फ निर्दयी बिन्द निवासी लखईपुर अवंती, धीना, चंदौली के खिलाफ शादियाबाद थाने में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज था और वो उसमें फरार चल रहा था। इस बीच बीती रात सूचना के आधार पर पुलिस ने धरवां मोड़ के पास उसे घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद जवाबी हमले में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वो वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा जब्त कर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके खिलाफ गाजीपुर सहित चंदौली के विभिन्न थानों में गैंगस्टर सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। नंदगंज थाने में एक हत्या के प्रयास का मुकदमा भी बताया जा रहा है। टीम में एसओ अतुल मिश्र सहित एसआई संतोष यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक, खुशबू यादव ने हासिल किया गोल्ड मेडल
सैदपुर : बिना लाइसेंस के पटाखों की दुकानें मिलीं तो होगी कार्रवाई, थाने पर बैठक में एसडीएम व सीओ ने लापरवाहियों पर दिखाई सख्ती >>