अनौनी : निःशुल्क नेत्र शिविर में 68 मरीजों की हुई जांच, 21 को ऑपरेशन के लिए किया गया रेफर





अनौनी। क्षेत्र के नायकडीह स्थित बाबा कीनाराम प्रांगण में मंगलवार को पांचवीं बार निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। वैष्णो स्थल बाबा कीनाराम नायकडीह शोध एवं सेवा संस्थान और क्रीं कुंड वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने 68 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत विनय दास ने बाबा कीनाराम की आरती के साथ किया। अघोराचार्य बाबा गौतम राम के निर्देश पर वाराणसी से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की आंखों की जांच की। जांच के बाद अधिकांश मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गईं, जबकि गंभीर नेत्र समस्या से पीड़ित 21 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आरजे शंकरा नेत्र अस्पताल रेफर किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक इन शिविरों के माध्यम से 430 लोगों का सफल उपचार कराया जा चुका है। शिविर में प्रबंधक रामकृष्ण सिंह अलगू, डॉ. जियाउ, डॉ. चेतना आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : क्रिकेट विश्वकप में जीत के नौ माह बाद भी अधूरे हैं वादे, पूर्व कप्तान सूर्या के गांव हथौड़ा में है विकास का इंतजार
गाजीपुर : जल संरक्षण को लेकर गाजीपुर सिटी सहित 10 प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे ने चलाया जागरूकता अभियान, जल की बर्बादी रोकने को किया जागरूक >>