गाजीपुर : दीपावली-डाला छठ पर आनंद विहार से छपरा के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, गाजीपुर सिटी में भी होगा ठहराव





गाजीपुर। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के बीच आरक्षित द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04058/04057 नंबर की यह विशेष ट्रेन तीन से 17 नवंबर तक कुल पांच फेरों में संचालित होगी। ट्रेन का ठहराव गाजीपुर सिटी स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है, जिससे दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, 04058 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 12ः20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी और सारनाथ होते हुए दोपहर 2ः30 बजे औंड़िहार तथा 3ः45 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। यहां से 4ः55 बजे फेफना, 5ः12 बजे बलिया, 5ः52 बजे रेवती और 6ः11 बजे सुरेमनपुर होते हुए शाम 7ः20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में 04057 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रात 10ः10 बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन सुरेमनपुर, रेवती, बलिया और फेफना होते हुए अगले दिन रात 1ः25 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। यहां से 2ः30 बजे औंड़िहार, 2ः55 बजे सारनाथ, 3ः45 बजे वाराणसी जंक्शन और 6 बजे प्रयागराज जंक्शन होते हुए शाम 5ः20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 12 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, पांच वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और दो जनरेटर सह लगेज यान के कोच शामिल होंगे। रेलवे के इस निर्णय से त्योहारों पर दिल्ली और पूर्वांचल के बीच यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : मंडल के सात रेलकर्मी हुए सेवानिवृत्त, विदाई के दिन ही पात्र कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, डीआरएम ने दी समापक धनराशि
सैदपुर : राष्ट्रीय ताइक्वांडो में कांस्य जीतकर लौटी आयुषी का भव्य स्वागत, श्रीनगर में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में हासिल किया था मेडल >>