बिरनो : बेटा गया था पेट्रोल भराने, पीछे से महिला के गले से दिनदहाड़े मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश, छानबीन में जुटी पुलिस





बिरनो। थानाक्षेत्र के चककपिल गोपालपुर गांव के पास मंगलवार को बाइक सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और बद्धूपुर की ओर फरार हो गए। घटना के समय महिला अपने पिता के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। वारदात के बाद दोनों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपित मौके से भाग चुके थे। तरछां गांव निवासी आकाश राजभर ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपनी मां विमला देवी और नाना मत्तन राजभर को बाइक से बेठौरा गांव दांत झड़वाने के लिए लेकर गया था। लौटते समय चककपिल गोपालपुर गांव स्थित टावर के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। इसके बाद वह मां और नाना को वहीं छोड़कर पेट्रोल भरवाने चला गया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और बातचीत में उलझाकर उसकी मां विमला देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद दोनों बदधुपुर की ओर भाग निकले। घटना के बाद मां और नाना ने शोर मचाया, लेकिन आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उचक्के दूर निकल गए। सूचना पर बिरनो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। आकाश राजभर ने मंगलसूत्र छिनैती के संबंध में थाने में प्रार्थनापत्र दिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कासिमाबाद : कथित रूप से शादी से इंकार करने पर छात्रा ने स्कूल से आते समय किया पदार्थ का सेवन, युवक के घर जाकर हुई अचेत, मौत
बिरनो : दूसरे दिन भी ससुराल के बरामदे में बैठी रही विवाहिता, आदेश के बावजूद पति के घर प्रवेश न मिलने का लगाया आरोप >>